गौरव खन्ना और प्रणित में कांटे की टक्कर, इन 2 को मिल रहे सबसे कम वोट! कौन होगा बेघर?

Updated on 20-11-2025 01:09 PM
'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में बस दो ही हफ्ते बचे हैं और फिर इस सीजन के विनर का पता चल जाएगा। इस समय घर के कैप्टन शहबाज को छोड़कर पूरा घर नॉमिनेटेड है। घर में कुल 9 सदस्य बचे हैं और 13वां हफ्ता चल रहा है। चूंकि, 12वें हफ्ते में कोई एविक्शन नहीं हुआ, तो सभी सदस्य बच तो गए, पर वो सभी अगले हफ्ते के लिए भी नॉमिनेटेड हैं। यानी एविक्शन की तलवार अभी भी लटकी हुई है और इस वीकेंड का वार पर (22 और 23 नवंबर) को या तो डबल एविक्शन या फिर कोई एक सदस्य बेघर हो जाएगा। इस बीच सोशल मीडिया पर लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड सामने आया है, जो चौंकाने वाला है। इससे पता चल गया है कि अभी तक किसे सबसे ज्यादा वोट मिले हैं और कौन बॉटम 2 में है।

किसे सबसे ज्यादा और किसे सबसे कम वोट?

सोशल मीडिया पर वायरल 'बिग बॉस 19' के वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक, प्रणित मोरे को सबसे ज्यादा वोट (23392) मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर गौरव खन्ना चल रहे हैं और उन्हें (20444) वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर 11289 वोटो के साथ फरहाना भट्ट हैं। चौथे नंबर पर अशनूर कौर हैं, और उन्हें मात्र 9681 वोट मिले हैं। इसके बाद पांचवे नंबर पर 6318 वोटों के साथ तान्या मित्तल हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

अमल मलिक, तान्या से पीछे, क्या टॉप-5 से होंगे बाहर?

चौंकाने वाली स्थिति अमल मलिक के लिए है, जो अभी वोटिंग ट्रेंड में तान्या से भी पीछे चल रहे हैं। अमल को सिर्फ 3742 वोट मिले हैं और छठे नंबर पर हैं। बॉटम टू में मालती चाहर और कुनिका सदानंद हैं। मालती को 2455 और कुनिका को सबसे कम 356 वोट ही मिले हैं। यानी सिंगल एविक्शन हुआ तो कुनिका घर से जाएंगी और अगर डबल एविक्शन हुआ तो कुनिका के साथ-साथ मालती का भी पत्ता कटना तय है।

ताजा वोटिंग ट्रेंड में चौंकाने वाले आंकड़े

हालांकि, यह वोटिंग ट्रेंड कुछ घंटे पुराना है। चूंकि, वोटिंग लाइन्स अभी शुक्रवार, 21 नवंबर तक खुली हैं, तो फैंस के पास अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को बचाने का पूरा मौका है। यही वजह है कि धड़ाधड़ वोटिंग कर रहे हैं। biggbossvote.net के मुताबिक, अभी वोटिंग ट्रेंड के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें, तो 20 नवंबर को 12:04 बजे तक, सबसे ज्यादा वोट प्रणित मोरे को मिले हैं। उन्हें 57157 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर गौरव खन्ना हैं, जिनके साथ प्रणित की कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। गौरव को 44085 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर फरहाना ने अपनी जगह बना रखी है।

तान्या ने चौंकाया, अशनूर को भी पछाड़ा

लेकिन तान्या मित्तल ने छलांग लगाई है। उनका वोट काउंट तेजी से बढ़ रहा है। तान्या ने अब अशनूर कौर को पछाड़ दिया है, और वोट प्रतिशत 8% से बढ़कर 12% पर पहुंच गया है। तान्या को 12:04 बजे तक 21405 वोट और अशनूर को 17988 वोट मिले हैं। अमल मलिक अभी भी छठे नंबर पर हैं और कुनिका-मालती बॉटम टू में ही हैं।

टॉप-3 में ये कंटेस्टेंट्स, पर कौन होगा बेघर?

इस वोटिंग ट्रेंड से साफ है कि टॉप-3 में अभी प्रणित,गौरव और फरहाना हैं और इस हफ्ते कुनिका और मालती में से कोई एक या फिर दोनों ही बेघर हो सकती हैं। सबसे ज्यादा चांस कुनिका के बेघर होने के हैं,क्योंकि सबसे कम वोट उन्हें ही मिल रहे हैं। पर देखना यह होगा कि मेकर्स इस बार भी कुनिका को बचा लेंगे या फिर बेघर कर देंगे।

किसे बचाएंगे और किसे निकालेंगे बिग बॉस?

इस वोटिंग ट्रेंड से टॉप-5 कंटेस्टेंट्स की भी स्थित साफ हो रही है। इसके हिसाब से देखें, तो अभी टॉप-5 में प्रणित मोरे, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और अशनूर कौर नजर आ रही हैं। हैरानी की बात है कि अमल मलिक, जिन्हें इस सीजन के दमदार कंटेस्टेंट्स में से एक माना गया, वो टॉप-5 से बाहर हैं। लेकिन 'बिग बॉस' का दूसरा नाम ही ट्विस्ट है। और वैसे भी इस बार घरवालों की सरकार है, तो हो सकता है कि अमल को टॉप-5 में लाने के लिए और बेघर होने से बचाने के लिए मेकर्स कोई तिकड़म लगाएं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 March 2026
सुपरस्टार राम चरण का जन्मदिन इस साल काफी खास रहा। एक्टर और उनके पिता, दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने अपने घर पर एक खास होमम यानी हवन का आयोजन किया। श्री…
 28 March 2026
प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव जैसे कलाकार हैं। इसके अलावा, 'हैवान' की…
 28 March 2026
'धुरंधर 2' को मिक्स्ड रिव्यूज मिल रहे हैं। पाकिस्तानी भी इस मूवी की कहानी और किरदारों पर टिप्पणी कर रहे हैं। वहां के राजनेता नबील गबोल ने भी राकेश बेदी…
 28 March 2026
'कांतारा' और 'कांतारा: चैप्टर वन' से तहलका मचाने वाले स्टार ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपने कुछ को-स्टार्स के साथ होम्बले फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस को अनफॉलो कर दिया है।…
 28 March 2026
एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने ऑनलाइन काफी हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस लंबी पोस्ट में रीत…
 28 March 2026
सोनू सूद ने 'दबंग' में छेदी सिंह के किरदार से खूब चर्चा बटोरी थी, और उसमें उन्हें बेहद पसंद किया गया था। हालांकि, जब दूसरा पार्ट यानी 'दबंग 2' आई,…
 13 February 2026
‘पंचायत’, ‘कोटा फैक्ट्री’, ‘गुल्लक’ जैसे कई आइकॉनिक शोज बनाने वाली कंपनी 'द वायरल फीवर' (TVF) आज के समय के सबसे बड़े कंटेंट प्रोड्यूसर्स में से एक है। रिलेटेबल और बेहद…
 13 February 2026
'द 50' का ताजा एपिसोड एक्शन, ड्रामा, भावनाओं और रोमांस से भरपूर था। 'स्प्लिट्सविला मिसचीफ मेकर्स' के स्टार्स उर्फी जावेद और निया शर्मा अपने प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए…
 13 February 2026
यश राज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग जारी है। पहले ये 2025 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर इसे पोस्टपोन कर…
Advt.