हमने मैच के बाद... दिग्वेश राठी से गरमा-गर्मी पर अभिषेक शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या-क्या कहा

Updated on 20-05-2025 12:37 PM
लखनऊ: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 20 गेंद में 59 रन की पारी खेलकर सनराइजर्स हैदराबाद को आसान जीत दिलाने में अहम योगदान दिलाने वाले अभिषेक शर्मा ने कहा कि वह लक्ष्य का पीछा करते समय पावरप्ले का अच्छा इस्तेमाल करना चाहते थे। अभिषेक की इस पारी से सनराइजर्स ने जीत के लिए मिले 206 रन के लक्ष्य को 10 गेंद शेष रहते चार विकेट गंवा कर जीत लिया।

मैन ऑफ द मैच अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान

मैन ऑफ द मैच अभिषेक ने पोस्ट मैच प्रेजंटेशन में कहा, ‘अगर हम पहले बल्लेबाजी करते तो मेरी योजना कुछ और होती। जब आप 200 से ज़्यादा रन का पीछा कर रहे होते हैं तो मुझे ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।’ उन्होंने कहा, ‘अथर्व और मेरे बीच बातचीत हुई कि हम शुरुआती ओवर में संभल कर खेलने के बाद आक्रामक रुख अपनायेंगे। आप अगर किसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से पूछेंगे, तो वे कहेंगे कि लक्ष्य का पीछा करते समय आपको पावरप्ले को अपने पक्ष में करना चाहिये।’
अपनी पारी में छह छक्के और चार चौके लगाने वाले इस वामहस्त बल्लेबाज ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि अगर मै अच्छा प्रदर्शन करूंगा तो टीम भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के तौर पर आपको जिम्मेदारी लेनी होती है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 May 2025
मुंबई: भारत में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस (एमआई) की मालकिन नीता अंबानी ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को कोविड से बचाव के नियमों…
 22 May 2025
नई दिल्ली: ब्रॉक लेसनर पिछले दो सालों से WWE में नहीं दिखे हैं फिर भी लोग उनके बारे में बातें कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा लगातार बनी रहती है। हाल ही…
 22 May 2025
मुंबई: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली। इस मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला।…
 22 May 2025
मुंबई: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल प्लेऑफ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी था, लेकिन टीम 121 रनों पर ही…
 22 May 2025
नई दिल्ली: WWE के प्रशंसक तैयार हो जाइए! WWE Saturday Night's Main Event में कुछ बड़े धमाके होने वाले हैं। यह इवेंट 24 मई को फ्लोरिडा के टैम्पा में होगा। जॉन…
 22 May 2025
नई दिल्ली: गुंथर ने WWE में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने ज्यादातर समय चैंपियनशिप अपने नाम की है। वह NXT UK चैंपियन, इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने अपने हर…
 22 May 2025
मुंबई: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस 2025 सीजन के प्लेऑफ में पहुंच गई है। मुंबई से पहले गुजरात टाइटंस के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स प्लेऑफ में…
 22 May 2025
अहमदाबाद: पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटंस आईपीएल के मैच में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेगी तो उसका इरादा जीत की लय को कायम रखते हुए शीर्ष दो में जगह पक्की करने का…
 21 May 2025
मुंबई: एकमात्र उपलब्ध प्लेऑफ स्थान के लिए चुनौती पेश कर रही मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम पर आमने-सामने होंगी। मुंबई को इस मैच में जीत मिलती है…
Advt.