भुवनेश्वर / अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के नेतृत्व में 7 फरवरी को होने जा रहे विशाल सन्त महाकुम्भ को सफल बनाने की रणनीति तैयार करने अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सनातनी अखाड़ा के संस्थापक संयोजक स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय संरक्षक एवं शसक्त वार्ता समाचार पत्र के प्रधान सम्पादक विजय प्रधान एवं अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा आंध्रप्रदेश प्रभारी स्वामी अखंडानंद महाराज की प्रमुख उपस्थिति में जिम्मेदार पदाधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में 7 फरवरी से भुवनेश्नर में आयोजित कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई। बैठक के पश्चात प्रेस वार्ता ली गई जिसमें अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक एवं शसक्त वार्ता समाचार पत्र के प्रधान सम्पादक विजय प्रधान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं आंध्रप्रदेश प्रभारी स्वामी अखंडानंद महाराज, आदि शक्ति सेना की राष्ट्रीय संगठन महामंत्री साध्वी योगमाया ने अपने विचार रखे। स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि भारत 30 वर्ष के अन्तराल में अखण्ड भारत बन जायेगा और 2029 में दो सौ सन्त जीत कर देश की संसद में जायेगें और देश की संसद में सन्त संसद की स्थापना करेगें। राष्ट्रीय संरक्षक विजय प्रधान ने कहा कि 7 फरवरी से होने वाले विशाल सन्त महाकुम्भ की तैयारी में कोई कसर नही रखेगें । कार्यक्रम की भव्यता पर विशेष ध्यान दिया जायेगा । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी अखंडानंद महाराज ने कहा कि भुवनेश्वर में आयोजित विशाल सन्त महाकुम्भ में लगभग 5 से 10 हजार साधु संत आयेंगे। जिनके दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु कार्यक्रम में उपस्थित होगें।
स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने बताया कि सभी आगंतुक अतिथियों के लिए ठहरने भोजन प्रसादी की उचित व्यवस्था की जायेगी किसी भी अतिथि को किसी भी प्रकार की परेशानी नही होगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने 3 नवम्बर से स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज के सानिध्य में भारत माता परिक्रमा करने जा रहें हैं। जो यात्रा भारत, नेपाल और भूटान की यात्रा कर साधु संतों एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करेगें। प्रेस वार्ता में विशेष रूप से जोन प्रभारी उग्रसेन सेनापति,आदि शक्ति सेना की प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री अमिता कर, भजमन परिदा जिलाध्यक्ष नयागढ़ उड़ीसा, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।